logo

सरकार के कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए युवा कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

CM2286.jpg

रांची
युवा कांग्रेस सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। आनेवाले समय में युवा कांग्रेस से अहम भूमिका की उम्मीद की जा रही है। शनिवार को ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहीं। वे रांची प्रेस क्लब में आयोजित झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं और उनसे ढेर सारी उम्मीदें हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत जरूर रंग लाएगी तथा यूपीए गठबंधन झारखंड में दोबारा सरकार बनाने के लिए कमर कस चुका है। संगठन हर मेहनती कार्यकर्ता के साथ हर वक्त खड़ा है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मेरे कार्यकाल में युवा कांग्रेस के द्वारा काफी सराहनीय कार्य किए गए। कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य करने के लिए उन्होंने युवा कांग्रेस का आभार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्ष युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने की। कार्यक्रम में प्रभारी इशिता सेढ़ा, राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, राजेश सिन्हा सनी, एहसान खान के अलावा कांग्रेस और रांची कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार राजा भी शामिल रहे। 


 

Tags - Youth CongresscongressJharkhand News